फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एनजीओ के नाम पर लाखों लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र में एक एनजीओ के माध्यम से महिलाओं को लाखों का चूना लगाया गया। पीड़ित महिलाओं ने रविवार को बरदह थाने पर चार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बरदह थाना के भगवतीपुर गांव की चंदा देवी वह भगवानपुर में सिलाई केंद्र चलाती हैं। चंदा का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व सेंटर पर एक एनजीओ से जुड़े चार लोग विजय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्या व सूरज मिश्रा आए। इन्होंने बताया कि यदि आप चाहे तो आपके सेंटर को हम अपने एनजीओ के माध्यम से ट्रेनिंग सेंटर बना देंगे। आप महिलाओं व युवतियों को इससे जोड़ें। कहा कि छह हजार रुपये प्रति महिला जमा कराइए। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दो माह लौटा दिया जाएगा। शेष चार हजार में उनका पंजीकरण व प्रमाण पत्र शुल्क के साथ ही एक सिलाई मशीन होगी। इसके साथ ही छह हजार रुपये प्रतिमाह व तीन हजार रुपये इनसेंटिव देने की बात हुई। लालच में आकर उसने काम करने को हामी भर दी और लगभग पचास महिलाओं को उसने इस एनजीओ से जोड़ा। इसके बाद एनजीओ के लोग सारा पैसा लेकर फरार हो गए। जौनपुर में इन्होंने अपना हेड आफिस बनाया था। वहां भी ताला बंद है। इसके साथ ही चारों व्यक्तियों का मोबाइल भी अब बंद हो गया है। जिन लोगों ने ट्रेनिंग के नाम पर पैसा दिया था, अब वे वापस मांग रहे है। पीड़िता ने आशंका जताई कि पैसा बटोर कर एनजीओ के लोग फरार हो गए है। ऐसे में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एसओ अखिलेश मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें