फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल से रंगे रास्ते, झूमे श्याम भक्त

Sun, 26 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /आजमगढ़
विज्ञापन
मारवाड़ी समाज द्वारा निकाली गई निशान यात्रा में निशान लेकर चलती महिलाएं।
विज्ञापन
 श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला से राजस्थान खाटू धाम के लिए निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस पावन पवित्र यात्रा में सबसे आगे श्याम प्रभु की एक सुंदर झांकी रथ पर विराजमान थी। पीछे-पीछे भक्तगण निशान लेकर श्याम प्रभु के सुंदर भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे। इस दौरान पूरा नगर श्याम मय हो गया था।
विज्ञापन


 मारवाड़ी धर्मशाला से निकली निशान यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, मातवरगंज, बड़ादेव होते हुए बिनानी गार्डन पहुंच संपन्न हुई। निकाली गई झांकी का लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्याम भक्त नाचते-गाते एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे थे। वहीं महिलाएं व बच्चे भी इस पवित्र यात्रा में अपनी पर चढ़कर उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। नगर की सड़कों पर अबीर-गुलाल इस कदर बिखरा पड़ा था। मानो आज ही होली खेली गई हो। गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंडल के अध्यक्ष शोभित अडूकिया ने बताया कि शाम को भक्त अपने-अपने निशान लेकर राजस्थान खाटू धाम के लिए रवाना होंगे, जहां यह निशान श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किया जाएगा और वही यात्रा पूर्ण रुप से संपन्न होगी। यात्रा में सौरभ डालमिया, परितोष रूंगटा, अभिषेक खंडेलिया, चिंटू, हिमांशु डालमिया, संजय डालमिया, अजय यादुका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें