फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आशना चौहान प्रथम

विज्ञापन
ठेकमा में आयोजित खेलकूद में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
ठेकमा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरदह में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के 100 मीटर बालिका दौड़ में आशना चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता बरदह पीजी कॉलेज की प्राचार्य डा. कृष्णा सिंह व अजीत प्रसाद राय ने किया। जबकि संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में आशना चौहान प्रथम, दीक्षा राय द्वितीय और मही त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में मो. रेहान प्रथम, नितेश चौहान द्वितीय और अंकित चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अहिरौली प्रथम और चौकी दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में मिर्जापुर पहले और ठेकमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की खो-खो में इंडियन आर्मी भीरा प्रथम और आर्मी ठेकमा द्वितीय स्थान पर रही। समापन समारोह के दिन नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के खेल प्रोग्राम अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता और प्राचार्य डा. कृष्णा सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और टीशर्ट आदि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अबूसाद अहमद, पूनम, अध्यक्ष शेखर सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें