फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने कर्मचारियों को किया कैद

Wed, 27 Sep 2017 12:10 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी माँग को लेकर सी0 एच0 सी0 पर ताला जड़कर विरोध करती आशा बहुऐँ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहनगर। छह माह से बकाया को लेकर मंगलवार को आशा बहुओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी में ताला बंद कर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। उधर आशाओं के प्रदर्शन के चलते अस्पताल में जहां कर्मचारी कैद हो गए, वहीं मरीज परेशान रहे।  
विज्ञापन



 आशा बहु सीमा तिवारी ने कहा कि पिछले अप्रैल से हम लोगों को भुगतान नहीं मिला है। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए? उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया।

लेकिन सभी मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर आशा बहुओं द्वारा सीएचसी गौरी के गेट पर तालाबंद कर दिए जाने से एक तरफ जहां कर्मचारी अंदर ही कैद हो गए।
विज्ञापन


वहीं इलाज के लिए आए मरीजों को भी परेशानी हुई। उधर इस संबंध में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आशा बहुओं के आंदोलन से सीएचसी परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। उधर अधीक्षक डा. मनोज गुप्ता ने बताया कि आशा बहुओं के बकाए के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनका भुगतान कर दिया जाएगा।

नौवें दिन भी डटी रही आंगबाड़ी, सहायिका
आजमगढ़। 17 सूत्री मांगों को लेकर 17 सितंबर से रिक्शा स्टैंड पर चल रहा आंगनबाड़ी और सहायिका नौवें दिन भी धरने पर डटी रही।  


धरने की अध्यक्षता कर रही सीमा यादव ने कहा कि धरने के नौ दिन हो जाने के बाद भी अधिकारियों के कांन पर जूं नहीं रेंग रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीएलओ और पल्स पोलियों का काम नहीं करेंगी। धरने का संचालन कर रहे संगठन के नगर संरक्षक अधिवक्ता अभयदत्त गोंड  ने कहा कि हम अपने हक की लड़ाई के लिए आर-पार का संघर्ष करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मी सिंह, मंजू मौर्य, शिव कुमारी यादव, लक्ष्मी गौंड, बंदना पाठक, संगीता गौंड, शशिकला सहित अनेक आंगनबाड़ी और सहायिका उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें