फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पशुओं की सुरक्षा के लिए आराध्यसुरभिसंरक्षणम अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं की बढ़ती समस्या को देखते हुए आराधना सिंह ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। उन्होंने रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं से पशुओं की जान बचाने के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट के जरिए गायों की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

अराधना सिंह ने बताया कि रात के समय जब सड़क पर रोशनी कम होती है, तब तेज रफ्तार गाड़ियों से टकराकर कई गायें घायल या मृत हो जाती हैं। यह न सिर्फ बेजुबान जानवरों के लिए खतरनाक है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।
जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गायों की सुरक्षा केवल सरकार नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है। यह हमारे नैतिक कर्तव्यों में शामिल है कि हम इन बेजुबानों की रक्षा करें। अभियान के तहत रविवार को 30 गायों को सुरक्षित रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाया गया।
विज्ञापन

इन बेल्टों पर रिफ्लेक्टर लगे हैं, जो अंधेरे में वाहनों की लाइट पड़ने पर चमकते हैं और पशु की उपस्थिति का संकेत देते हैं। इस पहल को आराध्यसुरभिसंरक्षणम नाम दिया गया है। आराधना सिंह को इस अभियान में उनके पति पर्यावरण महाप्रबंधक आदित्य सिंह सहित कई सामाजिक संगठनों का सहयोग मिला है।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोरमा सिंह, हेमा सिंह, पंकज यादव, मुखिया लालू प्रधान, रायपुर गुड्डू पांडे, प्रेम नागवंशी, हरवंश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें