सिधारी स्थित कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आम आदमी पार्टी आजमगढ़ जिला कार्यालय सिधारी पर दिल्ली की जीत के उपलक्ष्य में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। गाजे-बाजे के साथ सिधारी चौराहे पर जुलूस निकालकर लोगों को मिठाइयां बांटी।
सुबह से ही कार्यालय पर कार्यकर्ता जुटकर टेलीविजन पर चुनाव की खबरें देखते रहे। जैसे ही 50 से ज्यादा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे। जिला संयोजक रविंद्र यादव ने कहा कि अब देश में मुद्दों की राजनीति की शुरूआत हो गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संप्रदायिक ताकतों का मुकाबला अब सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। यह तय हो गया है कि भारत की जनता देश का दूसरा बंटवारा नहीं होने देगी। नफरत की राजनीति हारी है और मुहब्बत की राजनीति जीती है। तफसीर आलम, शाहिद खान, उमेश सिंह, नुरूलजमा, इसरार खां, अन्नू राय, विनोदयादव, अतुल यादव, रमेश पांडेय, अशोक यादव, आजाद राजभर, विवेक सिंह, डा. डीडी सिंह, रामरूप यादव, सुमित चौहान, उमेश यादव, प्रशांत राय, सद्दाम निहाल, जीशान अहमद, सेराज अहमद मौजूद रहे।