अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के सरदारपुर राजपूत गांव में बुधवार की देर रात चादर के सहारे फंदा लगाकर छत के चुल्ले में लटक कर एक युवक ने अपनी जान दे दी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर कई बातें शेयर की थी।
सिधारी थाना क्षेत्र के सरदारपुर राजपूत गांव निवासी अल्ताफ खान (23) अपने कमरे में सोने चला गया। किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा ली। रात करीब एक बजे परिजन के नंबर पर फोन आया और अल्ताफ के फंदा लगाने की बात कही। जानकारी होते ही परिजन अल्ताफ के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
परिजन शोर मचाने लगे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अल्ताफ का शव छत पर लगे हुक से झूल रहा था। गांव में चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर इंस्टाग्राम से वायरल किया था। पिता रोजी-रोटी के लिए गोरखपुर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था।