फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के साथ दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
दीदारगंज थाना के मोलनापुर मदारबख्श गांव में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन और महिलाओं की भी - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना के समसपुर मोलनापुर गांव में जन्मदिन की पार्टी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक देर रात घायलावस्था में सड़क पर पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के समसपुर ग्राम पंचायत के मोलनापुर गांव निवासी फौजदार यादव (25) पुत्र बाबूराम यादव बुधवार को एक मित्र के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अपने पड़ोसी के साथ शाम आठ बजे घर से निकला। रात 11 बजे पड़ोस के जिस युवक के साथ वह गया था उसने घर पर फोन कर सूचना दी कि फौजदार घायल हो गया है। आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से उसे जौनपुर के शाहगंज स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फौजदार यादव का शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर फौजदार की हत्या कर दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था और मुंबई में नौकरी करता था। बड़े भाई जयहिंद यादव और मां भगवान देई का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फौजदार लहूलुहान हाल में एक गड्ढे में मृत पड़ा मिला था। मौके से एक बाइक भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ोलनापुर मदारबख्श में युवक की मौत, रोते-बिलखते परिजन और महिलाओं की भीड़। घटना की जानकारी लेती पुलि- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें