फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव निवासी सुजीत कुमार (23) की बृहस्पतिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। सुबह लगभग 9.30 बजे वह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी डूबने की सूचना परिजनों तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के गांव के सहनूपुर गांव निवासी सुजीत कुमार गांव के दक्षिण तरफ बदरहुआ नाले में गांव के ही संपत और रमेश के साथ मछली पकड़ रहे थे। सुजीत भी वहीं मछली पकड़ने पहुंचा, लेकिन गहरे पानी में डूब गया। परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश कर शव बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक वह तीन बहनो में सबसे बड़ा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें