फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उधार दिए रुपये नहीं मिलने पर युवक ने पेड़ से लटककर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। फरिहा–सरायमीर मार्ग पर बुधवार की शाम को फरहान निवासी चकिया ने उधार दिए रुपये वापस नहीं मिलने पर नाराज होकर पेड़ से लटककर विरोध जताया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पहुंचे। समझाकर युवक को नीचे उतारा। पीड़ित युवक ने बताया कि वे ननिहाल में रहता है।
विज्ञापन

उसके दिवंगत मामा ने फरिहा निवासी तैय्यब को 1.75 लाख रुपये दिए थे। इनमें से सिर्फ 57 हजार रुपये ही वापस मिले थे। शेष धनराशि अभी तक नहीं लौटाई गई है। फरहान का कहना है कि वह कई बार बकाया राशि की मांग कर चुका है। लेकिन उसे लगातार टालमटोल किया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित पक्ष से बातचीत करके मामले का समाधान कराने और बकाया धनराशि वापस दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि युवक सुरक्षित है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें