विशाल गुप्ता उर्फ गोरेलाल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : leh news
बलरामपुर। जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहां गांव निवासी विशाल गुप्ता उर्फ गोरेलाल (35) की मंगलवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम दा गया। मृतक के भाई अमित गुप्ता ने बताया कि हादसा आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव में हुआ।
उन्होंने बताया कि विशाल गुप्ता अपने मित्र कुणाल के साथ पकरौल बाजार से टिन शेड खरीदकर घर ले जा रहे थे। बताया गया कि बाजार से बाहर पकरौल गांव स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के पास टिन शेड ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। टिन शेड में करंट उतरने से विशाल गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।