फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर जिले के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के पिता भी मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी अमन विश्वकर्मा (22) पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को ट्रेन से मुंबई जा रहा था। मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशन के पास पहुंचा तभी अमन ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता और चाचा मुंबई में ही रहते हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन खंडवा स्टेशन पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त की। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें