फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बोर्ड की बैठक में सभासदों के 55 प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के सभागार में अध्यक्ष लियाकत अली की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर में साफ-सफाई, जलनिकासी, आवागमन, प्रकाश आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभासदों द्वारा रखे गए 55 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में सभासदों से अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा ने उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा। इसके बाद सभासदों ने प्रकाश, साफ सफाई, जलनिकासी, पानी की सुविधा के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप, इंटरलॉकिंग, चकरोड, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि समस्याओं से संबंधित 55 प्रस्ताव दिए गए। सभासदों का जवाब देते हुए अध्यक्ष लियाकत अली ने कहा कि पूर्व में जितने भी प्रस्ताव सभासदों द्वारा पिछली बैठक में दिए थे वे स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में प्रहलाद गौतम, ओजैर उर्फ पप्पू, बेलाल अहमद, बबलू खान, सोनू यादव, इंतियाज, नीरज मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें