फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे से निकली लोहे की छड़ से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के सिसरेणी जैतीपुर ग्राम निवासी ज्योति प्रकाश राम (28 वर्ष) की शनिवार शाम एक दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने ससुराल देवगांव जा रहे थे, तभी लालगंज-दुलारगंज स्थित गंगापुर कबीरा पुल के पास सामने से आ रहे एक डीजे वाहन में निकले लोहे के छड़ से टकराकर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ज्योति प्रकाश दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे और एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटे थे। शनिवार को वे अपनी पत्नी को लेने देवगांव ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में डीजे वाहन से निकले लोहे के रॉड ने उनके सीने में चोट पहुंचाई, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। मृतक अपने माता-पिता दुर्गावता और राम रतन के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। ज्योति प्रकाश की डेढ़ साल की पुत्री रितिका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लालगंज के सीओ भूपेश पांडे ने बताया कि डीजे में लगे लोहे के रॉड के सीने में घुस जाने से युवक की मौत हुई। सड़क किनारे झाड़ियों और पेड़ों के कारण दोनों तरफ से वाहनों का आना-जाना देखने में कठिनाई होती है, जिससे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें