फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूध पहुंचाकर घर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
इटकोहिया गांव के सामने लखनऊ-बलिया मार्ग पर हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। साइकिल से दूध देने बिलारमऊ बाजार जा रहे फूलपुर के चक अमनाबाद गांव निवासी रामधनी गुप्ता (30) को लखनऊ-बलिया मार्ग पर शुक्रवार की शाम को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी फूलपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान इंद्राज ने बताया कि रामधनी गुप्ता शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे साइकिल से दूध देने के लिए बिलारमऊ बाजार गए थे। बाजार में दूध देकर घर लौटते समय गांव के सामने लखनऊ-बलिया मार्ग पर डीहबाबा स्थान के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में चोट आई थी। मौत के बाद मां लीलावती देवी, पत्नी फूलमती और दो वर्षीय पुत्र रूद्राक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। रामधनी करीब एक महीने पहले ही दिल्ली से अपने परिवार के साथ गांव आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें