आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय सुजल सोनी ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सुजल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।