फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली कर्मचारी से अभद्रता, मीटर तोड़ने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के सुमहाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली विभाग की टीम से अभद्रता और मीटर तोड़ने का मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह पर 3459 रुपये बकाया था। बकाया चुकाने की बात कहने पर गजेंद्र के पुत्र राहुल प्रताप सिंह ने बिजली कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और विभाग के लगाए गए मीटर को तोड़ दिया। इस मामले में एसडीओ अवधेश सिंह यादव ने बताया कि कर्मचारी से अभद्रता की गई और मीटर तोड़ा गया है। घटना के संबंध में पवई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें