फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : ट्रक के धक्के से रोडवेज बस के नीचे आया युवक, हुई मौत

Tue, 12 Jul 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार रोडवेज बस के नीचे आ गया। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाऊस पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार रोडवेज बस के नीचे आ गया। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक दीवानी कचहरी में तारीख देख कर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहमौनी गांव निवासी गोलू (25) पुत्र विजय चंद्र चौहान मंगलवार की सुबह अपने ममेरे भाई की स्कूटी से जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय मुकदमें की तारीख देखने आया था। दिन में लगभग दो बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। अभी वह शहर कोतवाली अंतर्गत बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधा पर पेट्रोलपंप के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह स्कूटी लेकर सड़क पर गिर पड़ा और सामने से आ रही रोडवेज की बस उसे रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मर्चरी हाऊस पहुंच गए। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें