फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में महिला की मौत के बाद सीएचसी कोयलसा पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा-मूझरी मोड़ के पास सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से फूला देवी (50) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मिझूरी गांव निवासी फूला देवी सोमवार की शाम को पांच बजे बूढ़नपुर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। शेरवा-मूझरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान मन्ना यादव अपने सहयोगियों के साथ घायल महिला को सीएचसी रानीपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फूला देवी के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका था। फूला देवी को एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें