फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 19वां जुलूस-ए-अजा निकला, इमाम हुसैन और 72 शहीदों को किया याद

विज्ञापन
पवई गांव में 19वें दौर का जुलूस-ए-अजा में सीना-जनी करते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पवई। अंजुमन हुसैनिया के तत्वावधान में करबला के शहीद इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में सोमवार को पवई गांव में 19वें दौर का जुलूस-ए-अजा अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस सदर चौक से शुरू हुआ, जिसमें हजरत अब्बास का अलम, दुलदुल, हजरत अली अकबर का ताबूत तथा हजरत कासिम की जियारत निकाली गई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल-माला चढ़ाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस में अंजुमन हुसैनिया पवई, अंजुमन रौनके इस्लाम मुस्तफाबाद, परचमे अब्बास रन्नो (जौनपुर) और अंजुमन असगरिया अमहट (सुल्तानपुर) के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर नौहा-ख्वानी, सीना-जनी और मातम किया। मौलाना शारिब अब्बास, सैय्यद हैदर अब्बास, सैय्यद नदीम असगर, आतिफ रजा नकवी और मौलाना शोजफ ने तकरीरों में करबला की घटना का वर्णन किया। जिसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। देर शाम करबला स्थल पर आखिरी तकरीर के साथ जुलूस का समापन हुआ। मौलाना ने जनाबे सकीना पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए सब्र और कुर्बानी का संदेश दिया। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे काले वस्त्र पहनकर शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरे मार्ग पर तैनात रही। जुलूस में निकाले गए अलम और ताबूतों का परिचय मौलाना फरहत अली और इनाम हुसैन ने कराया, जबकि निजामत सागर अली निजामाबादी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें