फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : दवा लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, घर में मातम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Wed, 19 Mar 2025 06:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बाइक पर बैठकर दवा लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर के चौराहे पर बाइक पर बैठ कर दवा लेने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस के लिए भेज दिया। मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के भिलउर गांव निवासी रिंकू देवी (40) पत्नी सुरेश गुप्ता मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे अजीत गुप्ता के साथ बाइक से जीयनपुर दवा लेने जा रही थी

विज्ञापन


जैसे ही जीयनपुर चौक चौराहे पर पहुंची तभी गिर कर ट्रक के नीचे चली गई। कुचल कर जख्मी हो गई। हालत गंभीर देखते ही परिजन जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन सिधारी स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गई। महिला एक बेटा और दो बेटियों की की मां थी।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें