फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 घंटे से तिराहे पर ट्रक खराब, आवागमन बाधित

विज्ञापन
गंभीरपुर-थनौली संपर्क मार्ग पर तिराहे के पास गिट्टी लदा ट्रक 24 घंटे से खड़ा। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदपुर ब्लॉक के गंभीरपुर-थनौली संपर्क मार्ग पर तिराहे के पास गिट्टी लदा ट्रक 24 घंटे से अधिक समय से खराब होकर खड़ा है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और उन्हें लाने-ले जाने वाले वाहनों को हो रही है। इसके बावजूद ट्रक हटाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सलाहुद्दीन, राकेश पांडेय, पवन गुप्ता, अर्जुन यादव, बृजेश कन्नौजिया, प्रतीक गुप्ता और सुनील पांडेय ने बताया कि ट्रक कलंदरपुर में गिट्टी उतारने जा रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गंभीरपुर बाजार से कलंदरपुर मार्ग की ओर मुड़ते समय अचानक खराब हो गया।
इसके बाद से सड़क पर ही खड़ा है। बृहस्पतिवार सुबह तक भी उसे नहीं हटाया जा सका था। दीपावली की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय खुलने पर समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

रास्ता बाधित होने के कारण स्कूली वाहनों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जल्द ही ट्रक हटवाकर आवागमन सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें