फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला के गले से सोने की लॉकेट छीनकर भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव में घास काटने गई महिला के गले से सोने की लॉकेट छीनकर उचक्का भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी दूर निकल चुका था। गांव की रहने वाली शीला पत्नी श्रीपत यादव ने बताया कि वह एक अन्य महिला के साथ खेत में घास काट रही थी। तभी एक युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की लॉकेट छीनकर भाग निकला। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें