फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भैंस नहलाने गई किशोरी नदी में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकबारी गांव से डेढ़ किमी दूर तमसा नदी में सोमवार को डूबने से किशोरी की मौत हो गई। वह भैंस को नदी में नहलाने गई थी। चकबारी गांव निवासी विनोद की 15 वर्षीय पुत्री शिवांगी सुबह करीब आठ बजे भैंस को नहलाने तमसा नदी में ले गई थी। भैंस को नहलाने के लिए वह नदी में उतरी लेकिन जलकुंभी में फंस गई। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवांगी मां बाप की एकलौती पुत्री थी। उसका एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें