फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में हाथ-पैर धोने गई किशोरी की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को रोपनी करने के बाद पोखरे में हाथ-पैर धोने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं हो सकी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पोखरी में शव उतराया मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी प्रेमशिला (14) पुत्री राम रूप बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेत में अन्य लोगों के साथ रोपनी करने गई थी। काम निपटाकर वह पोखरा की तरफ अकेले ही हाथ पैर धोने चली गई। लोग समझे कि वहां से ही वह घर चली गई। जब काफी देर तक घर पर भी नहीं दिखी तब परिजन खोजबीन करने लगे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे परिजन उसकी तलाश करते हुए पोखरे में गए तो उसका शव उतराया देख सन्न रह गए। परिजनों ने यह आशंका जताई कि वह हाथ पैर धोते समय डूब गई होगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें