फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंछियों को धूप-बरसात और ठंड से बचाएगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्वासा धाम महलिया स्थित ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा की कुटी में नवनिर्मित पंछी रैन बसेरे का बृहस्पतिवार को पूजा-पाठ के बाद लोकार्पण किया गया। मौनी बाबा के कृपापात्र संत श्रीश्री 108 महंत शुभम दास ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पंछियों के लिए दाना मंदिर में जमा कराया। अखिलेश सिंह ने लोगों से पक्षियों के भोजन के लिए दाना दान करने की अपील की। महंत शुभम दास ने कहा कि रैन बसेरा बनने से परिंदों को ठिकाना मिलेगा और वे मौसम की मार से सुरक्षित रहेंगे। अखिलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अब तक चार पंछी रैन बसेरों का निर्माण कराया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य पक्षियों का संरक्षण और संवर्धन है। इस अवसर पर फौजदार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, बालमुकुंद सिंह, मुसाफिर सिंह, राममिलन सिंह, प्रमोद चौबे, प्रेमचंद गिरी, आशुतोष राय और अभिषेक सिंह बाबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें