फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बसही अशरफपुर में साढ़े सात करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया योजना के तहत पवई विकास खंड क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से एक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। शासन से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य जिले के सभी विकास खंडों में ग्रामीण स्टेडियम बनाना है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
यह स्टेडियम ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ने जिले में पांच ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए 37 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन

इसमें से पवई विकास खंड के बसही अशरफपुर गांव के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया 28 अगस्त को पूरी हुई थी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिलते ही टेंडर का कार्य पूरा हो गया है। धनराशि मिलते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें