फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस सोमवार को खीरीडीहा में 25 हजार के इनामी बदमाश की तलाश में छापा मारा। इस दौरान रोकने पर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त राजेंद्र निषाद पुत्र रामअवध निषाद पर कप्तानगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं और वो 25 हजार का इनामी है। सुबह छह बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी देवानंद ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें