सरायमीर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भागे लालमन यादव के पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सात मार्च 2025 को पीड़ित विपुल राय ने बताया कि रसूलपुर साइट के टावर से ताला तोड़कर तीन बैट्री गायब कर दी गई।
इस पर थाना सरायमीर में अवनीश तिवारी और लालमन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान अवनीश तिवारी का आरोप पत्र 25 अगस्त 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर चालान किया जा चुका है, जबकि लालमन यादव अभी भी भाग हुआ है। न्यायालय ने ती अप्रैल 2025 को भागे आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और नौ मई 2025 को कुर्की के आदेश जारी किए थे। कुर्की प्रक्रिया के बाद भी भागे आरोपी लालमन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब एसएसपी हेमराज मीना ने गिरफ्तारी के लिए जनता से मदद की अपील करते हुए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।