फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमंचे के साथ बनाई रील, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील वायरल कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को बिलरियागंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अवैध देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि अवैध असलहों का प्रदर्शन कर रील प्रसारित किए जाने की सूचना मिली थी। इस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ग्राम इमलीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से कुर्थीपुर निवासी विकास यादव को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वहीं, दूसरी टीम ने गोरिया नहर पुलिया के पास से वार्ड नंबर 11 शिवनगर निवासी विकास यादव को पकड़ा। उसके कब्जे से भी एक अवैध तमंचा और एक कारतूस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें