फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन फरेंदा में मिनी स्टेडियम के लिए भेजा 9.87 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लॉक के जमीन फरेंदा गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 9.87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अल्पसंख्यक विभाग इसको मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा। ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, क्योंकि वह संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शासन ने अल्पसंख्यक विभाग को पत्र भेजकर विभिन्न विभागों से कार्ययोजना मांगी थी। इसके बाद जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से बिलरियागंज ब्लाॅक के जमीन फरेंदा गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 9.87 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर अल्पसंख्यक विभाग को भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार जमीन फरेंदा गांव में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में रनिंग ट्रैक,, मल्टीपरपज हाॅल, इंटरनेशनल एप्रोच रोड ऑफ इंटरलाॅकिंग, चहारदीवारी, एमएस गेट, फायर एलार्म सिस्टम, स्टार्मवाटर ड्रेन आदि का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

डीएलसी की बैठक के बाद विभाग इसे अल्पसंख्यक निदेशालय लखनऊ भेजेगा। फिर वहां से मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद काम कराया जाएगा। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि पीएमजेवीके के तहत विभागों से कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था। युवा कल्याण विभाग से जमीन फरेंदा गांव में 9.87 करोड़ से मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रस्ताव आया है। डीएलसी की बैठक के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें