फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृतक सिपाही शैलेंद्र विश्वकर्मा।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बलरामपुर/सगड़ी। जीयनपुर कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बुलेट सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरिया के मईली थाना क्षेत्र के कसिली गांव निवासी 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा पुलिस विभाग में सिपाही के पद तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर के शाहगंज कोतवाली पर थी। तीन दिन के अवकाश के लिए उसने सीओ के समक्ष आवेदन किया था। बुधवार की रात अवकाश स्वीकृत हो गया। वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बुलेट से घर जाने के लिए निकला। जीयनपुर कस्बे में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सिपाही शैलेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक 2016 में सिपाही पद पर तैनात हुआ था और अभी सात मार्च 2020 को उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें