फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हिंदी के सम्मान में सजी काव्य महफिल, कवियों ने बांधा समा

विज्ञापन
अहरौला के अरहिरया ​स्थित एक  स्कूल में हिंदी दिवस पर कविता पाठ करते साहित्य भूषण डॉ राजाराम सिं
विज्ञापन
हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को अरहरिया स्थित पंडित कल्पनाथ पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने हास्य-व्यंग्य, शृंगार, वीर रस, देशप्रेम और हिंदी भाषा पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजता रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कवि लाल बहादुर चौरसिया ने बेटियों को सभ्यता की पहचान बताते हुए रचना प्रस्तुत की। हिंदी भाषा पर उन्होंने ‘गांव-गांव, शहर-शहर हिंदी जय-जय बोल रही है’ और ‘सुर भाषा की दुनिया हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी’ जैसी पंक्तियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कवि रामदरश पांडेय विश्वासी ने हिंदी के प्रति गौरव व्यक्त करते हुए अपनी रचना सुनाई। वरिष्ठ कवि प्रभुनारायण प्रेमी ने देशप्रेम से ओतप्रोत कविता से युवाओं में जोश भरा। कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने सामाजिक विसंगतियों पर व्यंग्य किया।
आयोजक कवि देवमणि त्रिपाठी अंगार ने ‘जीत ले जन के हृदय को प्रभु, वही प्रभुता, वही वीरता भर दे लहू में, कवि वही, कविता वही है’ सुनाया। उन्होंने जातिवाद पर भी प्रहार किया।
डॉ. राजाराम सिंह ने भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करते हुए अपनी रचना से व्यवस्था पर सवाल उठाए। राजेंद्र त्रिपाठी ‘राहगीर’ ने ‘मैं वो हिंदुस्तान चाहता’ तथा अरविंद पथिक ने हिंदी भाषा पर कविता प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश पांडेय ने हिंदी की सार्थकता और वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखे। आयोजक देवमणि त्रिपाठी अंगार ने अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ. राजाराम सिंह ने की। संचालन कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय यादव, रमेश, राजू भारद्वाज, श्यामधारी, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें