फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, हुनर समर कैंप संपन्न

विज्ञापन
हुनर समर कैंप के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम। श्रोत-आयोजक
विज्ञापन
आजमगढ़। हुनर सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से अटलस पोखरा स्थित एक विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय हुनर समर कैंप का शुक्रवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद यादव, नीरज अग्रवाल, सपना बनर्जी और सोनल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव मौर्य और हेमंत श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंप के समापन पर प्रतिभागियों ने मैया यशोदा, ओम देवा देवा, लौंग लाची, बरसो रे मेघा... जैसे गीतों पर समूह नृत्य, कृष्ण लीला नृत्य नाटिका, लोक नृत्य और वेस्टर्न डांस की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। रितु वर्मा के निर्देशन में लगी मंडला आर्ट प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को पुरस्कार और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज सिंह, डॉ. देवेश दुबे, डॉ. नेहा दुबे, चंदन प्रसाद, अंकित अग्रवाल और पूजा राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें