सावन मास के अंतिम सोमवार को लखरॉव पोखरा स्थित श्री महादेव घाट मंदिर से बाबा महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
श्री महादेव सेवा समिति लखरॉव पोखरा के नेतृत्व और भारत माता चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।
बाबा महादेव की भव्य झांकी और मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। कई स्थानों पर महिलाओं ने पालकी का विधिवत पूजन कर आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए।
पालकी यात्रा लखरॉव पोखरा से शुरू होकर बड़ी मील, शीतला माता मंदिर, सोरहे बाबा मंदिर, लाहौरी माता मंदिर, निरंजन कुटी-खाकी बाबा मंदिर, काली माता मंदिर, जयनगर चौराहा, कुकुहा पोखरा, शमशानवासी महादेव मंदिर, प्रभा पोखरा स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर, मोढ़ एवं गोला बाजार होते हुए पुनः श्री महादेव घाट मंदिर पहुंची।
प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता महेंद्र मौर्य, आर्यकमल आर्य, जगदीश मौर्य, राजू मद्धेशिया, सोनू माली, दिनेश मौर्य, संतोष मोदनवाल ‘गुड्डू भैया’, अवनीश बरनवाल आदि मौजूद रहे।