आजमगढ़। राजकीय मेडिकल काॅलेज एंव सुपर स्पेसलिटी अस्पताल चक्रपान में शुक्रवार को 30 बेड का नया नेत्र विभाग शुरू हुआ। मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य व डीन डॉक्टर बीके राव ने इसका उद्घाटन किया।
प्राचार्य डॉ. वीके राव ने कहा कि पूर्व में ईएनटी विभाग एंव नेत्र विभाग संयुक्त रूप से संचालित हो रहा था। मरीजों की बढ़ती हुई भीड़ एवं आगामी एनएमसी के निरीक्षण को देखते हुए मानक अनुसार 30 बेड के अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डॉ. एमके गुप्ता, डाॅ. अरशद विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग, डाॅ. अखिलेश मौर्या, डॉ. अंकित राज, डॉ. मेघा, डाॅ. आकाश, अजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।