फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कई नदारद एक की वेतन वृद्धि रोकी

Sun, 27 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
Army Goodwill School - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को ब्लाक क्षेत्र स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या कम मिली। उन्होंने अनुपस्थित रहने वालों का एक की वेतन वृद्धि रोक दी।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय रामाश्रय शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय शाहकुंदनपुर बंद मिला। इसी कैंपस में जूनियर हाईस्कूल शाहकुंदनपुर में सहायक अध्यापक हरिनाथ राम, सहायक अध्यापिका ममता जायसवाल अनुपस्थित मिले। जबकि प्रधानाध्यापक छुट्टी पर थे।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय मैरामपुर में बच्चे नहीं थे। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जगजीवन में छात्र संख्या 54 के मुकाबले 18 बच्चे ही उपस्थित मिली। प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय विकापुर पहुंचे। यहां छात्र संख्या कम मिली। प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथ सराय में प्रधानाध्यापिका कंचनलता राय अनुपस्थित मिली। उन्होंने सभी का एक वेतन वृद्धि रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें