फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेहंदी से राष्ट्रभक्ति का संदेश, बालिकाओं ने हाथों पर उकेरा राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी, शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की बालिकाओं ने मेहंदी के माध्यम से अपने हाथों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के शब्द उकेरकर अनूठी देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

बालिकाओं ने हाथों पर मेहंदी से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत की पंक्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया। इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने से उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव, सहायक अध्यापक अश्वनी तिवारी, अनुदेशक रामानंद प्रजापति समेत विद्यालय के समस्त बच्चे मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने बालिकाओं की पहल की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें