फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, चार मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
20 जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रियंका मौर्या को सम्मानित करते अ​धिक
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। इसमें 14 शिकायतें आईं। इसमें से चार का निस्तारण किया गया। इसमें घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण, दहेज, छेड़खानी, जमीन विवाद, गुमशुदा, साइबर क्राइम आदि शामिल हैं। आयोग की सदस्य ने मौके पर चार प्रकरण का निस्तारण किया। शेष 10 प्रकरणों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका को उन्होंने गंभीरता से देखा। रसोई घर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्थित रखने का निर्देश दी। इसके बाद जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण कीं। इसमें व्यवस्था सुव्यवस्थित पाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉंसरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें