फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक को जिले में लगेगा वृहद विधिक सेवा शिविर, 40 विभाग लगाएंगे स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर को वृहद मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 35 से 40 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर में निर्बल, निर्धन, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।
शिविर की तैयारियों को लेकर न्यायिक नोडल अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ईसी एक्ट) के विश्राम कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा और मेगा कैंप के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें संबंधित विभागों को शिविर सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारियों ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और शिविर को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें