फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़-वाराणसी हाईवे से 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी अब्दुल वाहिद। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़ -प्रयागराज। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये के इनामी अब्दुल वाहिद को आजमगढ़-वाराणसी हाईवे के पास से बुधवार की भोर में पांच बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि टीम जानकारी जुटा रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि आजमगढ़ के निजामाबाद थाने के मुस्लिम पट्टी गांव निवासी अब्दुल वाहिद आजमगढ़-वाराणसी हाईवे गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित बिंद्रा बाजार कट स्थित जियो टॉवर के पास है।

पुलिस व एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2024 में साथियों संग मिलकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। निजामाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। जांच में सामने आया था कि गिरोह आर्थिक लाभ के लिए संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसी आधार पर 2026 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र की ओर से 21 मई को आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने उसे आजमगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

ये प्राथमिकी है दर्ज-आरोपी के विरुद्ध 22 अगस्त 2024 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के सोढरी गांव निवासी रामअचल राय ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद फरिहा निवासी अरशद जमाल ने भी घर में चोरी कर आभूषण और 48 हजार नगदी ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के रसोईघर से गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी करने का मामला भी सामने आया था। 18 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों रईस उर्फ लम्बू और अब्दुल वाहिद को नामजद करते हुए चोरी के सामान की बरामदगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें