लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में बृहस्पतिवार की रात बाइक और मैजिक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें ग्राम जम्मनपुर थाना जीयनपुर निवासी बाइक चालक प्रेमचंद (21) की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद रात का फायदा उठाते हुए तेज गति से मैजिक सवार वाहन लेकर भाग गया।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के जम्मनपुर निवासी प्रेमचंद बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से दोहरीघाट की तरफ गया था। वह देर रात बाइक से घर लौटते समय रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में दोहरीघाट की तरफ से बाइक से आ रही बाइक को लाटघाट से दोहरीघाट की तरफ जा रही मैजिक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लाटघाट जम्मनपुर के ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह को दी। थोड़ी देर बाद मौके पर ग्राम प्रधान घायल को अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।