पवई। एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को उक्त अस्पताल पर पहुंची और उसे सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से संचालक और अस्पताल में तैनात स्टाफ मौके से फरार हो गए। 20 दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के पास निजी अस्पताल पर छापा मारा था। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने हॉस्पिटल संचालक को रजिस्ट्रेशन संबंधित कागजात पेश करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हाल ही में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी की अगुवाई में छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल को सील कर दिया। एसीएमओ डा. अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।