फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हल्की बारिश में कच्चा मकान ढहा, बचे लोग

विज्ञापन
12 जहानागंज के गोडसर में बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित गोड़ासर गांव में रविवार की सुबह लगभग 11 बजे हल्की बरसात में कच्चा मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घर के लोग मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी कन्हैया चौबे ने बताया कि सुबह परिवार के सभी सदस्य भोजन कर बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में घर के अंदर रखा गेहूं, चावल, गद्दा, रजाई, चारपाई आदि गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि बारिश से दीवारें गीली होने के कारण मकान पहले से ही जर्जर हो चुका था। घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें