फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पल्हाना ब्लॉक में बनाया जाए स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहनगर। स्थानीय पल्हना ब्लाॅक अपने स्थापना के ढाई दशक बीत जाने के बावजूद भी एक स्वास्थ्य इकाई के नहीं होने से मेंहनगर, तरवां व लालगंज ब्लॉक पर निर्भर है। स्नातक शिक्षा क्षेत्र से एमएलसी लाल बिहारी यादव और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को 26 फरवरी 2025 को सदन में उठाते हुए तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग करते हुए शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
1999-2000 में तत्कालीन बसपा सरकार में इस क्षेत्र के रहने वाले पूर्व आईएएस अफसर व तत्कालीन सरकार में प्रमुख सचिव गृह रहे कुंवर फतेह बहादुर के प्रयास से जनपद में 7वीं मेंहनगर तहसील और 22वें ब्लाॅक के रूप में पल्हना ब्लाॅक का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव सृजित 22वां राजस्व ब्लाक पल्हना में पृथक ब्लाक होंने के बावजूद भी ब्लाक स्तरीय एक स्वास्थ्य इकाई के रूप में अभी तक शासन स्तर से अनुमोदन नहीं हुआ।
पल्हना ब्लॉक के सभी उपकेंद्रों की स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों, योजनाओं का संचालन एवं रिपोर्टिंग पल्हना ब्लॉक के आसपास के ब्लाक इकाई तरवां, लालगंज एवं मेंहनगर के स्वास्थ्य इकाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें