फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फल लदी पिकअप ट्रेलर से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हर्ष मद्धे​शिया की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए गोरखपुर से फल लेकर घर लौट रहे चार लोगों की पिकअप शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के हाटा के पास रात करीब 1:30 बजे फल लदी पिकअप ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर निवासी हर्ष मद्धेशिया (20) की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुदनीपुर गांव निवासी मुलायम मद्धेशिया (30), रवि मौर्य (25) और लालू (20) शामिल हैं। तीनों का आजमगढ़ में इलाज चल रहा है।
सुदनीपुर निवासी मुलायम मद्धेशिया छठ पूजा के लिए फल लेकर गोरखपुर से लौट रहे थे। उनके साथ हर्ष मद्धेशिया, रवि मौर्य और लालू भी पिकअप में सवार थे। सभी घर पहुंचने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हाटा के पास उनकी पिकअप ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सवार चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें हर्ष की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई गई।
हर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता गुड्डू मद्धेशिया मुंबई में रहकर निजी नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हाटा में हुई है, इसलिए सभी कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें