फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में जिले से लगाया गया 360 बसों का बेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन निगम ने प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए आजमगढ़ से 360 बसों का संचालन का इंतजाम किया है। यात्री बढ़ते हैं तो इसके अलावा और भी बसें संचालित की जाएंगी। बसों का इंतजाम करने के लिए मेलाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आरएम अतुल त्रिपाठी ने बताया कि माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाती है। इस बार ट्रेनों का संचालन न होने के कारण बसों पर दबाव अधिक रहेगा। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने की भी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते आजमगढ़ रीजन से 360 बसों का संचालन किया जा रहा है। आजमगढ़ रीजन में कुल सात डिपो आते है। इसमें डा. अंबेडकर डिपो, आजमगढ़ डिपो, बलिया डिपो, शाहगंज डिपो, मऊ डिपो, बेल्थरा डिपो व दोहरीघाट डिपो शामिल हैं। इन बसों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। श्रद्धालुुओं को प्रयागराज पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ध्यान ध्यान रखा जा रहा है।
सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से माघ मेले में भेजने से पहले पहले बसों के बाईं विंडस्क्रीन पर मेले का स्टीकर लगवाने को कहा गया है। सात ही बसों के लिए डीजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। जो बसें बूढ़नपुर, राजे सुल्तानपुर, रौनापार से जाएंगी, वे बादशाहपुर डिपो व इलाहाबाद क्षेत्र से डीजल ले सकेंगी। शाहगंज-झूसी मार्ग की बसें शाहगंज से डीजल प्राप्त करेंगी। दोहरीघाट-झूसी, बड़हलगंज-झूसी मार्ग पर चलने वाली बसें दोहरीघाट डिपो से डीजल प्राप्त करेंगी। मऊ-झूसी एवं आजमगढ़-झूसी मार्ग चलने वाली बसे आजमगढ़ डिपो से डीजल प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन

तीन चरण में मेला अवधि
माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व पर संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण मेला अवधि 9 जनवरी से 17 फरवरी तक रहेगा। द्वितीय चरण 18 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा तृतीय चरण एक मार्च से 15 मार्च तक रहेगा। डिपोवार बसों का आवंटन विशेषकर मेले की इसी अवधि के लिए है, लेकिन मेले के अन्य पर्वों पर भी इसी अनुरूप आवश्यकतानुसार बसों का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में डिपोवार एवं बिंदुवार बसों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें