बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकदगी गांव निवासी उदयभान यादव (65) में सोमवार सुबह सांड़ के हमले से मौके पर ही मौत हो गई। उदयभान यादव सोमवार सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और पेट में सींग मार दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक उदयभान यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनके परिवार में दो पुत्र एवं तीन पुत्री है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।