फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर ई-रिक्शा और बाइक चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी आरोपी अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव उर्फ पिंटू को पुलिस ने बाग लखराव पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उस पर कोतवाली में दर्ज ई-रिक्शा चोरी के तीन मामलों सहित आर्म्स एक्ट, जहानागंज और अन्य थानों में मारपीट, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें