फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ व चौकी प्रभारी पर दर्ज किया जाए आपराधिक मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौत के सिलसिले पर लगाम नहीं लगा है। वहीं एसओ पवई व चौकी प्रभारी मित्तूपुर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग प्रभावित गांव के लोग करने लगे है। बलाईपुर गांव के ग्रामीण तो एकजुट होकर गांव में ही प्रदर्शन किया और एसओ व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न होने की स्थिति में थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की शह पर ही मोती व उसका पुत्र अवैध शराब का कारोबार करता था। मित्तूपुर स्थित देशी शराब की दुकान कोरोना कर्फ्यू के चलते बंद है। इसके बाद भी पुलिस की शह पर मोती व उसका पुत्र चौकी के पास ही अवैध शराब लाकर बेच रहा था। जिसे पीने से अब तक दो दर्जन के आसपास लोगों की मौत हो चुकी है। जिला व पुलिस प्रशासन भले ही जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत की घटनाओं से इंकार कर रहा है लेकिन सच्चाई यही है कि घटना हुई है और पुलिस पूरी घटना को ही छुपाने की कवायद कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध होगा और जरूरत पड़ी तो हम थाने का घेराव तक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें